देवास। श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित वन मंडल के राजा के 11वें वर्ष के उत्सव में इस वर्ष भव्य गंगा आरती, महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। गंगा आरती व महाआरती उज्जैन के विद्वान पंडितों के कर कमलो से सम्पन्न होगी। समिति सदस्य ने बताया कि यह आयोजन 1 सितम्बर 2025 को सायं 8 बजे पंचशील नगर, वन मंडल रोड, देवास पर होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव और नेता सत्तापक्ष मनीष सेन होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य सजावट कर गणेश जी आकर्षक प्रतिमा राधाकृष्ण जी के रूप में विराजमान है। प्रतिदिन संगीतमय आरती के साथ विविधि धार्मिक आयोजन हो रहे है। धार्मिक माहौल के बीच गंगा आरती और छप्पन भोग का विशेष आयोजन होगा। समिति संस्थापक ओम खत्री, हेमराज इटोरिया, अनिल राव बर्वे, मनीष जैन, संजय सेन, आयोजक अनिवेश खत्री, कार्तिक बर्वे, साईश शिंदे, अजय परमार, यश बिल्लौरे, प्रखर आशापुरे, हर्षित खत्री, आयुष इटोरिया, लोकेश सिंह दरबार, राहुल ठाकुर, आदित्य इटोरिया, विकास उमरिया, सिद्धार्थ खत्री, आयुष खत्री, हर्ष खत्री अदि ने नगर वासियों से पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
उज्जैन के विद्वान पंडितों द्वारा आज होगी वन मंडल के राजा की गंगा आरती व महाआरती, लगेगा छप्पन भोग

