Breaking
31 Dec 2025, Wed

एक लीटर पीने के पानी से भी सस्ती हुई मक्का, कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदे जाने की मांग

देवास। किसानों के साथ हो रही लगातार अनदेखी और विभिन्न समस्याओं—जैसे मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी न होना, यूरिया की किल्लत, और सिंचाई हेतु दिन में लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध करवाए जाने—को लेकर जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। मक्का का समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, लेकिन मंडियों में मक्का मात्र 1,100 से 1,400 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रही है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। मंडियों में व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार तथा केंद्र सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्यरत शिवराज सिंह चौहान की नाक के नीचे किसान लुट रहा है। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी तरह मौन हैं। गौरतलब है कि मक्का के लगातार गिरते दामों का प्रमुख कारण अमेरिका के दबाव में भारत द्वारा मक्का का आयात बताया जा रहा है। वर्तमान हालात में मक्का जिस कीमत पर बिक रही है, वह किसानों का लागत मूल्य भी पूरा नहीं कर पा रही। इसी तरह यूरिया के लिए किसान रात-रात भर लाइन में लग रहे हैं। गेहूं की फसल को इस समय यूरिया की सख्त आवश्यकता है, लेकिन यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ही नहीं हो रहा। वहीं बिजली की स्थिति यह है कि किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने का मुख्यमंत्री का वादा झूठा साबित हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, रोशन रायकवार, श्रीराम कुमावत, विक्रम मुकाती, हर्षप्रताप सिंह गौड़, श्रीकांत चौहान, विश्वजीत सिंह चौहान, नरेंद्र यादव, ज्ञान सिंह दरबार, रितेश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गौड़, प्रशांत सिंह चौहान, अजय सिंह राजोदा, राधाकिशन सोलंकी, एजाज शेख, बिल्लू नागर, हाफिज घोसी, रईस कामदार, वीरेंद्र परदेसी, महेंद्र धारू, हरीश गजधर, शाहजी हाशमी, प्रतीक शास्त्री, निलेश वर्मा, दिलीप सिंह, ईश्वर हरोडे, जयप्रकाश मालवीय, सुनील यादव, मुन्ना सरकार, मनोज सांगते, सुजीत सांगते, रूपेश कल्याणे, कल्लू भाई, राष्ट्रीय खलील अहमद शेख, गजेंद्र तोमर, दीपेश हरोडे, रियाज नागोरी, आरिफ मेव, अंकित खरे, तेजसिंह यादव, तिलकराज सिंह चावड़ा, तिलकराज दरबार, प्रेम पटेल, मदनलाल जेठवा, राजेंद्र बेदी, गुड्डू पटेल, जयराम मालवीय, जितेंद्र सिंह डांगी, दिलीप दादू, संजय रेकवाल, बंटू जायसवाल, चेतन गुर्जर, संजय चौहान, प्रदीप बैस, गजेंद्र सिंह मेरखेड़ी, प्रह्लाद मिस्त्री, मोहित राठौड़, राजू दरबार, अनुराग ठाकुर, नितिन भावसार, अजय कुमावत, मोहित चौहान, ईरशाद कुरेशी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन सूरज सिंह चावड़ा ने किया तथा आभार चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने माना।