देवास।अखिल लोक कला कल्चरल आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित
भारत उत्सव 2025 आल इंडिया ड्रामा/म्यूजिक/डांसफेस्ट-कांटेस्ट
प्रतियोगिता के महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नृत्य में कुं.अंशिका शितोले ने शहर का नाम गौरवान्वित करते हुए इस आल इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।16 मई से 22 मई 2025 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये लगभग 1800 प्रतिभागियों ने कला की विभिन्न विधाओं में भाग लिया। जिसमें कत्थक नृत्य के सीनियर ग्रुप में 70 प्रतिभागी थे। जिनमें से अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कु.अंशिका बचपन से ही नृत्य में रुचि रखती है।अभी इनकी उम्र 20 वर्ष है। अंशिका के माता पिता ने बताया कि अंशिका घुंघरू नृत्य
अकादमी( महाविद्यालय) देवास की छात्रा होकर अपने गुरुजी श्री प्रफुल्ल गहलोत जी से नृत्य की तालीम पिछले 9 वर्षो से हासिल कर रही है। अंशिका इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु श्री प्रफुल्ल सिंह गहलोत जी व अपने माता-पिता को देतीं हैं।।

