Breaking
1 Mar 2026, Sun

जिसकी गाड़ी को कोई नहीं सुधरता उसको परमात्मा सुधार देते हैं- कथा वाचक सुश्री मोनिका दीदी शर्मा

देवास। श्री राम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा में राधे महिला मंडल द्वारा16 से 20 जुलाई तक आयोजित किए गए नानी बाई मायरे का सैकड़ो लोग प्रतिदिन श्रवण कर धर्म लाभ ले रहे हैं। नानी बाई मायरे कथा का वाचन कर रही सुश्री मोनिका दीदी शर्मा बेड़गांव कांटाफोड़ वाली ने कथा के चौथे दिन शनिवार को अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिसकी गाड़ी को कोई नहीं सुधरता उसको स्वयं परमात्मा आकर सुधार देते हैं।परमात्मा पर भरोसा होना चाहिए सच्ची श्रद्धा होना चाहिए। अगर परमात्मा पर भरोसा नहीं है श्रद्धा नहीं है तो कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। भक्त नरसिंह मेहता की गाड़ी को भगवान द्वारा स्वयं आकर सुधारना साक्षात उदाहरण है। क्योंकि भक्त नरसिंह को भगवान के प्रति भरोसा था। इसलिए भगवान को हमेशा याद करते रहे स्मरण करते रहे। परमात्मा किस रूप में कब आपकी सहायता कर देगा पता नहीं चलेगा। मायरा भरने का बड़ा ही मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन मोनिका दीदी द्वारा किया गया। रूपेंद्र तिवारी,, राधे महिला मंडल की मधुबाला तिवारी,, कला अग्रवाल, , हेमलता, सुगना सोलंकी आदि द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर महाआरती की।। प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ ले रहे हैं।