Breaking
1 Mar 2026, Sun

नन्हे–नन्हे कदमों को नई राह मिली, द्वितीय देवास जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन

देवास। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से द्वितीय देवास जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 6 फरवरी को हिन्द फौज के द्वारा पुलिस ग्राउंड पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक कराया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में पाँच आयु वर्ग रखे गए 7 वर्ष, 9 वर्ष, 11 वर्ष, 14 वर्ष एवं 16 वर्ष। इन सभी आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में अवंतिका, शुक्ला वीरेंद्र मालवीय, संध्या बछानिया, श्रद्धा दूदे, नैंसी मालवीय, आकृति बरगदें, कोमल चौहान, अभय मालवीय, सनी गोयल तथा हिमांश सिसोदिया शामिल रहे। विजेता खिलाड़ियों को कैश प्राइज, मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास जिला अधिकारी सेना गाडरीया, खेल विभाग जावेद पठान, देवास जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन सचिव प्रतिभा गेहलोत, देवास जिला पेरा एथलेटिक एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. महेंद्र गेहलोत, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, देवास कॉर्पोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव मनोज सिंह, संस्था मानस के राजेश पटेल, हिन्द फौज संचालक दीपिका बोरीवाल, पटवारी कुमेर सिंह वर्मा, संदीप बोरीवाल, हिन्द फौज रक्त संचालक सीमा गिरी, पटवारी विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल तथा सैनिक स्पोर्ट्स से धर्मेंद्र भदौरिया जी उपस्थित थे।कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में लखन मालवीय और कल्पना सक्सेना उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन रीना पटेल ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे द्वारा किया गया।