देवास। नगर पालिक निगम देवास के द्वारा शासन निर्देशानुसार शहर के नागरिकों की समग्र आई.डी. का कार्य किया जाकर वर्तमान समय तक शहर में 302633 नागरिकों की समग्र आई.डी. हेतु संधारित है जिसमें परिवार के समस्त सदस्यों की जानकारी भी सम्मिलित है। शासन द्वारा जिन नागरिकों की समग्र आई.डी. संधारित है उनकी ई केवाईसी कराई जाना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम द्वारा निगम में संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों की ई केवाईसी करने हेतु दिनांक 01.04.25 से 26.04.25 तक वार्ड वार विशेष शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 2116 हितग्राहियों द्वारा अपना ई केवाईसी कराया गया तथा माई माह में अभी तक 6000 कुल 8116 हितग्राहियों के ई केवाईसी निगम द्वारा किये जा चुके हैं। जिला कलेक्टर द्वारा नागरिकों के ई केवाईसी करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देर्शों के पालन में नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा ईकेवाईसी के कार्य को तेज गति से करने हेतु नगर निगम के राजस्व विभाग के अमले को तथा क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वस्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं तथा आईईसी मेम्बरों को भी इस कार्य में तैनात करते हुए इनको वार्डवार ई केवाईसी करने के कार्य में लगाया जाकर इन्हें घर घर जाकर नागरिकों को ई केवाईसी हेतु प्रेरित करें एवं ई केवाईसी का कार्य करायेंगे।
इस कार्य हेतु नागरिक अपने घरों के नजदीक स्थापित एम.पी आन लाईन, सीएससी सेन्टर पर या निगम के द्वारा घर घर सम्पर्क करने वाले दल से ई केवाईसी अवश्य करावें। समग्र आई डी में ई केवाईसी आवश्यक हे क्योंकि शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के पूर्व समग्र आई.डी.में ई केवाईसी आवश्यक है। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड के लिये, बच्चों के स्कूल के लिये, लाड़ली लक्ष्मी योजना (पुत्री) के लिये, आय का प्रमाण पत्र, जाति का प्रमाण पत्र, मूल निवासी का प्रमाण पत्र शासन समस्त विभाग के लिये ई केवाईसी को आवश्यक किया गया है। समग्र आई.डी.में ई केवाईसी में होने के कई फायदे भी हैं जैसे कि आपकी समग्र आई.डी. ई केवाईसी होने पर आपके आधार कार्ड में दर्ज जानकारी जैसे कि आपका नाम सरनेम, जन्म दिनांक एवं जेंडर आधार कार्ड अनुसार हो जायेगा। आपकी समग्र आई.डी. ई केवाईसी होने पर भविष्य में समग्र आई.डी.से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी , एवं समग्र आई.डी. में ई केवाईसी होने पर डुप्लीकेसी नहीं होगी।
