देवास। पराक्रम दिवस के अवसर पर देवास में महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं पराक्रमी सेना नायक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयंती को राष्ट्र महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन समिति के हेमंत बिसोरे (पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा भाजपा) ने बताया कि शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को शाम 7.30 बजे जवाहर नगर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस प्रतिमा स्थल (23 जनवरी मार्ग) पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वास्तविक नायकों—भारतीय सैनिकों—का सम्मान किया जाएगा, जो अपने तीज-त्योहार और परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहते हैं। इस अवसर पर भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिक यह संकल्प लेंगे कि वे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को अपना आदर्श मानते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर पूर्ण समर्पण भाव से मातृभूमि की सेवा करेंगे तथा अखण्ड भारत के निर्माण में योगदान देंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक स. गुरुप्रितसिंह इर्शर (अध्यक्ष, सनफार्मा क्रा. सोसा.) हैं, जबकि अध्यक्षता अंकित सिंह (भाजपा मण्डल नगर मंत्री) करेंगे। आयोजन समिति के हेमंत बिसोरे (पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा भाजपा), शंकर भोले (मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा), मनीष पांचाल, हेमंत उपाध्याय, संजय सिंह चौहान (श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला उपाध्यक्ष, देवास), मनीष कुशवाह, मेहरबान सिंह सोलंकी एवं भावेश पालीवाल ने नगर के सभी देशप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सैनिकों का सम्मान व भंडारा 23 को – पराक्रम दिवस पर राष्ट्र महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी बोस की 129वीं जयंती

