देवास। अखंड भारत संकल्प दिवस पर विचार गोष्ठी हिन्दू जागरण मंच मालवा प्रांत जिला देवास द्वारा जवाहर चौक स्थित विक्रम सभ भवन में विगत दिनों आयोजित की गई। आयोजन के मुख्य अतिथि मालवा प्रांत सह संयोजक राजेश खत्री एवं जिला सह संयेाजक दिनेश राठौड थे। मुख्य वक्ता के रूप मे हिन्दू जागरण मंच प्रांतकार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अर्पणा शर्मा थी। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य वक्ता एड. श्रीमती शर्मा ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति का प्रतीक है भारत सदैव अखण्ड है भले ही भौगोलिक दृष्टिकोण से अलग है, लेकिन सांस्कृतिक दृष्टिकोण से व वैचारिक दृष्टिकोण से एक करना है। भारत एक भूमि का टुकडा नही जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। अखंड भारत का संकल्प ही हमारा उद्देश्य है। आनेवाले समय में हम अपने भारत के जो टुकड़े हुए हैं। उनके भारत की सीमा से जोड़ कर फिर से अखंड भारत बनायेंगे। आधुनिक युग में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत एक हिंदुस्तान था, जिसे ब्रिटिश व मुगलों द्वारा षड्यंत्र कर हमसे अलग किया गया था। अखंड भारत या अविभाजित भारत, एकता की अवधारणा के रूप में खड़ा है, जो उस समय की याद दिलाता है। जब भू-भाग एक एकीकृत राष्ट्र के रूप में देखे जाते थे। प्राचीन ग्रंथों व दर्शनों में निहित, इसकी उत्पत्ति तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी। जैसा कि चाणक्य के अर्थशास्त्र में वर्णित है. विभाग मंत्री केशव चंद्र साय ने कहा कि अखंड भारत, जिसे अविभाजित भारत कहा जाता है। एक ऐसी अवधारणा है, जिसमें कई देश शामिल थे। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी से एड. मिथिलेश सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र सांगते, डॉ. कमल नागर, विनोद पाठक, योगेश सोनी, दीपक यादव, श्रीकृष्ण पटेल, गब्बर लावरे, नगर कार्यकारिणी से नगर संयोजक राहुल परमार, नगर सह संयोजक सतीष चौधरी, राहुल चतुर्वेदी, आनंद पंवार सहित बडी संख्या में संगठन पदाधिकारी व हिन्दू समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंच जिला सह संयोजक पंकज दुबे ने किया एवं आभार जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र शर्मा ने माना।
भारत सनातन संस्कृति का प्रतीक है और अखंड भारत का संकल्प ही हमारा उद्देश्य- एडवोकेट अर्पणा शर्मा- अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित

