Breaking
1 Jan 2026, Thu

मकसूद शाह ने देवास का नाम किया रोशन, दूरदर्शन पर हास्य रचनाएं पड़ कर सबको गुदगुदाया

देवास। देवास शहर संगीत को लेकर तो पहले से ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप पर स्थापित कर चुका है लेकिन अब साहित्य, अच्छी रचनाओं, कविताओं, शायरी और अब मज़ाहिया शायरी को लेकर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहा है। इसी तारतम्य में पिछले दिनों नेशनल दूरदर्शन पर देवास के उभरते हास्य व्यंग के शायर मकसूद शाह को दूरदर्शन की तरफ से आमंत्रण मिला। यह देवास के लिए गर्व की बात थी। मकसूद शाह अपने कलम को पढ़ने के लिए 12 मई दोपहर को दिल्ली स्टूडियो पहुंचे और अपनी रचनाओं को रिकॉर्ड करवाया। उनकी हास्य रचनाओं का प्रसारण आने वाले दिनों में दूरदर्शन पर किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर देवास की सभी साहित्यिक संस्थाओं ने उन्हें मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर उनके दोस्तों ने उनका शाल पुष्पमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।