Breaking
1 Mar 2026, Sun

मनुष्य भागवत के मूल मंत्र का 48 लाख बार जाप करता है तो प्रभु नारायण साक्षात दर्शन देते हैं- पंडित दीपक स्वामीमां अलकेश्वरी मंदिर अलकापुरी में भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन, गुरुदेव पं. दीपक स्वामी का दिव्य प्रवचन

देवास। अलकापुरी स्थित मां अलकेश्वरी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव पंडित दीपक स्वामी जी महाराज ने भक्तों को धर्म, भक्ति और इतिहास से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान गुरुदेव ने राजा अंग के पुत्र वेन की कथा, पृथु महाराज की महिमा, गौ रूपी पृथ्वी के दोहन की कथा तथा पृथ्वी को सर्वप्रथम समतल करने के कार्य का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही भगवान वामन अवतार, जड़ भरत जी महाराज की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई। पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान की भक्ति किस प्रकार करनी चाहिए और इस कलयुग में भी नियमपूर्वक भक्ति करने से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मनुष्य भागवत के मूल मंत्र का 48 लाख बार जाप करता है, तो प्रभु नारायण साक्षात दर्शन देते हैं। कथा के अंतर्गत श्रीराम जन्मोत्सव की कथा तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक राजमाता गायत्री राज्य पावर, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नवीन सोलंकी, डॉ. के.के. धूत, रामगोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता जी सहित आरजे कॉरिडोर कॉलोनी के संचालक श्री नितिन मौर्य अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने धर्म, भक्ति व आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया।