देवास। नगर में निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का राजपूत समाज द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समाज के प्रमुख सरदारों एवं कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए भक्ति और सेवा भाव का परिचय दिया। रथ यात्रा के स्वागत में राजपूत समाज देवास अध्यक्ष ठा. तंवर सिंह चौहान, ठा. जयसिंह जी, भगवान सिंह चावड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, ठा. गंगासिंह सोलंकी, अनिलराजसिंह सिकरवार, शहर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, विश्वजीत सिंह चौहान ठा. राजेंद्र सिंह बैस, ठा. धर्मेंद्र सिंह चौहान, ठा. मोहन सिंह राजपूत, ठा. पोप सिंह परिहार, शिवम सिंह गुर्जर, ब्रजपाल सिंह राजावत, आशु चौहान, महेंद्र सिंह राजपूत, विशाल चौहान, नरेंद्र सिंह दरबार, दीपांशु सिंह पंवार, वैभव सिंह पंवार, महेश चौहान एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। राजपूत समाज द्वारा यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत कर फूलों की वर्षा की।
