देवास। रुपए के लेनदेन को लेकर गोल्डन चौराहा पर शुक्रवार को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। नाथ मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय शुजल नाथ को दो युवकों ने चाकू मारा। घटना में शुजल के शरीर पर दो जगह चोट आई है। जानकारी अनुसार, विवाद की शुरुआत प्रसाद की दुकान पर हुई। इसके बाद आरोपियों ने शुजल को गोल्डन चौराहे पर बुलाया। वहां पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर मारपीट के बाद आरोपियों ने शुजल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सुशील सोनगरा के अनुसार, शुजल के शरीर पर दो जगह घाव हैं। घावों में टांके लगाए गए हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव अस्पताल पहुंची। उन्होंने पीड़ित से बात कर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————

