Breaking
1 Jan 2026, Thu

श्रीमंत महाराजा मंडल की बैठक में तिरंगा यात्रा व संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी कार्ययोजना


देवास। 
भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर श्रीमंत महाराजा मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन द्वारा निर्धारित तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, एवं कुशाभाऊ ठाकरे जयंती जैसे कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करना रहा। बैठक में मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम प्रभारी दुर्गेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बैस, देवास विधानसभा संयोजक ओम जोशी, मंडल प्रभारी सचिन जोशी, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी श्री बैस ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं देवास विधानसभा संयोजक ओम जोशी ने बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई जाएगी, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बैठक का स्वागत भाषण हिमांशु राजोले ने दिया तथा संचालन रणदीप मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुरुदत्त शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, मंडल उपाध्यक्ष संदीप रायकवार, नगर मंत्री सारिका राय, अर्चना शर्मा, संदीप विजवा, संतोष तिवारी, गगन सोलंकी, सुरेश टिकोलिया, मनोज गर्ग, विजेंद्र राणा, राहुल गोस्वामी, सत्यनारायण संघवी, धर्मेंद्र चंदेल, महेश विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी लोकेश शर्मा द्वारा प्रदान की गई।