Breaking
31 Dec 2025, Wed

सडक़ हादसे में रसोइया की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

देवास। विजयागंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक सडक़ हादसे में उज्जैन निवासी की जान चली गई। मृतक की पहचान मुकेश केलकर (52) के रूप में हुई है। वह रसोई बनाने का काम करने के लिए देवास जिले में आए थे। घटना सुमराखेड़ा मार्ग की है। मुकेश रसोई का काम करने के लिए सुमराखेड़ा पहुंचे थे। वहां से कुछ सामान लेने के लिए पैदल दुकान जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मुकेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।