Breaking
31 Dec 2025, Wed

अल्लाह की राह में सबसे मेहबूब चीज़ कुर्बान करने का नाम है ईदुल अज़हा

देवास। शाही ईदगाह राधागंज में ईदुल अज़हा के मुबारक अवसर पर ईद की विशेष नमाज हुई। शहर सीनियर काजी मौलाना इरफ़ान अहमद अशरफी की सरपरस्ती में काजी नोमान अहमद अशरफी ने ईद की नमाज अदा कराई। अपनी तकरीर में काजी नोमान अहमद अशरफी ने कहा कि कुर्बानी का मकसद अल्लाह की राह में अपनी सबसे मेहबूब चीज़ कुर्बान करने का नाम है। ईदुल अज़हा और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने भी यही किया उन्होंने अपने सबसे महबूब चीज अपने बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान कर दिया। काजी नोमान ने कहा कि ईदुल अज़हा हमें ये पैगाम देती हैं कि मोहब्बत ही बाटी जाए। उन्होंने ईद के मौके पर पौधे लगाने पर भी जोर दिया। तकरीर के बाद नमाज अदा की गई। नमाज के बाद दुआ हुई देश की सलामती ओर अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे दुआ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दी।