Breaking
1 Mar 2026, Sun

इन्दौर में दूषित पानी से हुई मौतें प्रशासन की लापरवाही का दुष्परिणाम- कॉमरेड राजपूत

देवास । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इन्दौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई अकाल मौतों और गंभीर रूप से बीमार हजारों नागरिकों की दुर्दशा के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देवास जिला सचिव कॉमरेड कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” इन अकाल मौतों के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। इसके साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र और अन्य स्थानों पर तत्काल ही शुद्ध पानी का प्रदाय सुनिश्चित होना चाहिए।भाकपा ने इस त्रासदी से प्रभावित नागरिकों का निःशुल्क इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग मध्य प्रदेश सरकार से की है ।