देवास। विधानसभा के उत्तर भाग में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जय भवानी ग्रुप के संयोजक श्रवण सिंह राजपूत के नेतृत्व और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की अगुआई में यह यात्रा आयोजित की गई। यात्रा में शामिल लोगों ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्राउज्जैन रोड बायपास से शुरू हुई यात्रा विजयागंज मंडी तक पहुंची। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई। मेंढकी धाकड़, पटलावदा, लोहाना और अगरोद समेत कई गांवों में यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा में देशभक्ति गीत बजाए गए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमे। रंग-बिरंगे झंडे से पूरे इलाके को सजाया गया। स्थानीय लोगों ने जय भवानी ग्रुप की इस पहल का स्वागत किया।

