Breaking
31 Dec 2025, Wed

औदुम्बर ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक कुमार चौधरी ने समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण की

देवास। श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज देवास के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में श्री अशोक कुमार चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके उपरांत उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर महासभा भवन देवास में आयोजित भव्य समारोह में विधिवत शपथ ग्रहण की। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी उमेश द्विवेदी (इंदौर), वरिष्ठ समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी (इंदौर) तथा भौरासा महासभा अध्यक्ष श्री राजेश जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवृत्तमान अध्यक्ष श्री राधेश्याम जोशी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना सुश्री शिवानी कानूनगो द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत अशोक चौधरी, प्रकाश दुबे, दिलीप उपाध्याय, प्रमेन्द्र दुबे, ओम चौधरी, सुदर्शन दुबे, जगदीश कानूनगो एवं भावेश कानूनगो ने किया। शब्दों से स्वागत महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी ने अशोक चौधरी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों को क्रमश: अशोक चौधरी एवं उमेश द्विवेदी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने वाले निर्वाचन अधिकारीगण डॉ. श्याम सुंदर चौधरी, श्याम पेशकार, सतीश दुबे, किशोर दुबे, भावेश कानूनगो एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतिमा जोशी, श्रीमती माला अजय चौधरी, शतायु उपाध्याय, शुभम दुबे, पुनीत चौधरी, आदित्य जोशी, आशुतोष जोशी, आनंद दुबे एवं श्री मनीष जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निवृत्तमान अध्यक्ष श्री राधेश्याम जोशी का जोशीपुरा मित्रमंडल की ओर से श्री भावेश कानूनगो, महेंद्र उपाध्याय, श्याम पेशकार, सतीश दुबे, राजेन्द्र जोशी, अशोक चौधरी, ओम चौधरी एवं किशोर दुबे ने पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा। अपने उद्बोधन में महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने अध्यक्ष अशोक चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए समाज भवन को मंदिर तथा अध्यक्ष को उसका पुजारी बताया। महामंत्री श्री उमेश द्विवेदी ने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल अल्प अवश्य है, परंतु कार्य और चुनौतियाँ बड़ी हैं। प्रचार मंत्री नागेश्वर द्विवेदी ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन ओमप्रकाश चौधरी एवं जगदीश कानूनगो ने प्रभावी रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन सुदर्शन दुबे ने माना।