Breaking
31 Dec 2025, Wed

कुंदन पाटिल को प्रदेश स्तरीय उत्तम श्रमिक पुरस्कार से सम्मान

देवास। शहर की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कंपनी जी जी ऑटोमोटिव गियर्स लिमिटेड, देवास के प्रतिभाशाली श्रमिक कुंदन आत्माराम पाटिल को उनके उत्कृष्ट कार्य, समाजसेवा तथा मजदूर हितैषी गतिविधियों के लिए मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश स्तरीय “उत्तम श्रमिक पुरस्कार 2023–24” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 18 दिसंबर 2025 को नरसिंहपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से लगभग एक हजार चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात सर्वप्रथम उत्तम श्रमिक पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें देवास से कुंदन पाटिल का नाम सबसे पहले पुकारा गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, स्थानीय कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, मंडल कल्याण आयुक्त बसंत कुर्रे एवं अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक ने कुंदन पाटिल को प्रमाण पत्र, शील्ड तथा 25,000 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जी जी ऑटोमोटिव गियर्स लिमिटेड, देवास के समस्त सहकर्मी, मित्र एवं परिवारजन हर्षित, उत्साहित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं कुंदन पाटिल मित्र मंडल से जगदीश भाटी, राहुल हिंगे, सचिव सोलंकी, कृष्णा बेरागी, साहित्य मित्र डॉ. अनिल कुमार प्रधान, पं. नंदलाल त्रिपाठी मणि, डॉ. पी. आर. वासुदेवन, महेंद्र पारासय सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त पत्र लेखन संघ के योगेन्द्र सिसोदिया, मंगेश श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन नज़मी सहित अन्य साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने कुंदन पाटिल को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।