देवास। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, देवास द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती 31 जुलाई गुरुवार को श्याम गार्डन, उज्जैन रोड, देवास में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज की कार्यकारिणी एवं वरिष्ठजनों की एक बैठक संस्था संरक्षक पं. संजय शुक्ला के निवास, पुराने बस स्टैंड पर संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष पं. राम पदारथ मिश्रा ने की। चर्चा उपरांत यह निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह में तुलसीदास जी की अमर काव्यकृति श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का सामूहिक गायन होगा। साथ ही मानस मर्मज्ञों द्वारा व्याख्यान, माला आरती एवं सहभोज (भंडारे) का भी आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में पं. संजय शुक्ला, पं. राम पदारथ मिश्रा, पं. अभय पांडे, पं. सुरेंद्र कुमार तिवारी, पं. अजय पांडेय (छोटू), पं. अरुण मिश्रा, पं. सुनीत तिवारी, पं. उमेश तिवारी, पं. नरेंद्र मिश्रा, पं. राजेश तिवारी, पं. अनुभव शुक्ला सहित समाज के अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पं. राजेश तिवारी द्वारा प्रदान की गई।

