देवास। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी और शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम का ठाकुर राजेंद्र सिंह बैस मित्र मंडल की ओर से जेसीबी से फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जेसीबी से फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यकर्ता शुभम सिंह राजपूत ने बताया कि मनीष चौधरी ने अपने कॉलेज के दिनों से ही ठा. बैस को अपना राजनीतिक गुरु माना है और उनके आशीर्वाद से ही वे लगातार संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। नव नियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री चौधरी ने ठा. राजेन्द्र सिंह बैस को अपना गुरु बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी और आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए है। स्वागत समारोह में पूर्व सभापति श्री राम कुमावत, हिम्मत सिंह चावड़ा, जावेद पठान, रितेश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गौड़, हर्षवर्धन सिंह गौड़, राकू फौजी, यशपाल सिंह राजपूत, मुकेश योगी, सतीश शर्मा, यशवंत कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
जेसीबी से फूलों की वर्षा कर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री चौधरी व शहर अध्यक्ष श्री गौतम का किया स्वागत

