देवास। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि जिले के चार प्रतिभावान कराते खिलाड़ियों — हर्ष चौहान, प्रथम कोंडला, कुलदीप परमार एवं खुशी परमार — का चयन राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता हेतु मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। प्रदेश कराते टीम (अंडर-21 एवं सीनियर महिला/पुरुष) की चयन स्पर्धा 1 मार्च को भोपाल स्थित एकेएएमपी मुख्यालय, मार्शल आर्ट्स गुरुकुल, दानिश कुंज कोलार रोड पर सम्पन्न हुई। इस स्पर्धा में प्रदेश भर के पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित की गई। अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्मा (विश्वामित्र अवॉर्डी) के मार्गदर्शन एवं काई के रेफरी कमीशन सेक्रेटरी सेंसई पारितोष शर्मा (विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी) के तकनीकी निर्देशन में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) द्वारा 23 एवं 24 मार्च 2026 को भोपाल के एलएनसीटी, कोलार रोड में अंडर-21 एवं सीनियर ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) 2026 आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवास के कुलदीप परमार – अंडर-21 मेन्स कुमिते (-55 किग्रा), प्रथम कोंडला – अंडर-21 मेन्स कुमिते (-60 किग्रा), हर्ष चौहान – सीनियर मेन्स कुमिते (-84 किग्रा), खुशी परमार – अंडर-21 विमेन्स कुमिते (-45 किग्रा) चयन हुआ। चयन स्पर्धा के दौरान एकेएएमपी की उपाध्यक्ष एवं भाजपा भोपाल ग्रामीण मंत्री सुश्री नीतू शर्मा तथा महिला विंग चेयरमैन सुश्री आराधना मालवीय भी उपस्थित रहीं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कराते एसोसिएशन जिला देवास अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्यक्ष मीना राव, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम, कृष्ण यादव, ऋषभ यादव, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक प्रमुख यूनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना, अशोक सिंह गौड़, जितेंद्र नागर एवं शैलेन्द्र सिंह गौड़ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
देवास के चार कराते खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन – प्रदेश अंडर-21 एवं सीनियर टीम चयन स्पर्धा

