देवास। कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली छात्र निरंजन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंडर-19 साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में इंडियन फेडरेशन ऑफ ऑल गेम्स की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया। टूर्नामेंट में निरंजन ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत ने नेपाल और भूटान पर जीत दर्ज की और कुल मिलाकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत में निरंजन की अहम भूमिका रही। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शहरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्राचार्य अतुल मद्धव, संचालक पंकज महाजन, उप प्राचार्य दीपक धर्माधिकारी, खेल प्रशिक्षक विष्णु सर, राशि मैडम सभी ने निरंजन शर्मा को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

