Breaking
1 Jan 2026, Thu

देवास जिले में 21 थानों की पुलिस ने की कांबिंग गश्त, 275 से ज्यादा बदमाशों की चेकिंग


देवास। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर रात्रि कॉम्बिंग अभियान चलाया। यह अभियान 13-14 सितंबर की रात को पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के नेतृत्व में किया गया। जिले के सभी 21 थानों की पुलिस टीमों ने इसमें भाग लिया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर भदौरिया ने जिला कंट्रोल रूम से पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस ने 57 स्थाई वारंट और 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 12 आबकारी मामले और 8 जुआ-सट्टा के मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने 15 जिला बदर अपराधियों की जांच की और 97 निगरानी बदमाश तथा 166 गुंडा बदमाशों की भी चेकिंग की। एसपी गहलोत ने खुद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और नाकाबंदी पॉइंट्स का निरीक्षण किया। डायल-112 वाहनों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।