देवास। जम्मू कश्मीर की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं में अमरनाथ गुफा पर बाबा बर्फानी का बड़ा प्राकृतिक स्वरूप प्रकट हो गया है। देश प्रदेश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र की घोषणा की कामना लेकर 28 वर्षो से लगातार बाबा बर्फानी के सर्वप्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने वाले शिव शक्ति सेवा मंडल के युवा शैलेन्द्र सिंह गौड़ (डॉ. नानू) के नेतृत्व में 7 जुलाई, सोमवार को 8 यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले की फौज करेगी मौज का नारा लगाते के साथ रवाना हुए। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रियों को फार्म, पंजीयन, मेडिकल फिटनेस एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाकर श्रद्धालुओं को प्रेरित करने वाले श्री गौड़ ने बताया कि देवास जिले में लगभग 2000 एवं सम्पूर्ण देश में अभी तक 4 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का पंजीयन हो चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शैलेन्द्र सिंह गौड़ सहित जत्थे में शामिल अंकुश जाधव, अरूण राठौड, गुलशन, बालचंदानी, विशाल चौहान, सुमित शर्मा, धर्मेन्द्र राणा, माखन ठाकुर का स्वागत।
देश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र घोषणा की कामना के साथ अमरनाथ यात्रियों का दल रवाना- भोले की फौज करेगी मौज का नारा लिए रवाना हुआ जत्था

