Breaking
1 Jan 2026, Thu

धार्मिक यात्रा पर जा रहे यात्रियों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है- श्री बांगर

देवास। धार्मिक यात्रा कर रहे रामदेवरा (राजस्थान) को जाने वाले एवं श्रावण मास में बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने जाने वाले कावड़ यात्रियों एवं पवित्र माह में देव दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिये भोजन, ठहरने की समुचित व्यवस्था करना तथा दवा आदि का प्रबंध कर उनकी सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। श्रीराम हनुमान सेवा संचालन समिति अध्यक्ष दिलीप बांगर ने बताया की गत 20 वर्षों से श्रीराम मंदिर इटावा पर यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। समिति संवरक्षक समाजसेवी रमेश कुमार जितमल अग्रवाल के मार्गदर्शन में समिति कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से इस धर्म कार्य में अपनी सेवाए प्रदान करते है। गुरु पूर्णिमा से यात्रियों के लिये भोजन प्रसादी भण्डारा प्रारम्भ होता है जो रामदेव जी महाराज की दूज तक निरंतर चलता है। बैतूल, होशंगाबाद, खण्डवा, हरदा, भोपाल, सिवनी मालवा एवं देवास जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में रामदेवरा यात्री पैदल एप वाहनो से पहुंचते है। माँ चामुण्डा की नगरी में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। समिती के भेरूसिंह ठाकुर, श्रीमारी आशा बांगर, श्रीमती कलाबाई वर्मा, संतोष सिंह चावडा, जितमल प्रजापति, कैलाश मामा गेहलोत, राजेश भावसार, रिंकेश राव जाधव, मुकुल बांगर, संजय झरबडे, राधेश्याम कारपेन्टर, सुमेर सिंह तोमर, दीपक गौड, राज सिंह ठाकुर धीरज ठाकुर, राहुल ठाकुर, समरथ सिंह चौहान, गुलाबराव कोलणकर यात्रियों को अपने हाथो से भोजन तैयार कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।