Breaking
31 Dec 2025, Wed

बैंक नोट प्रेस में संयुक्त मोर्चे की गेट मीटिंग संपन्न, हिंद मजदूर सभा की राष्ट्रीय सचिव चंपा वर्मा भी पहुंची


देवास।
 बैंक नोट प्रेस में संयुक्त मोर्चे की गेट मीटिंग संपन्न हुई। संघ के उपमहांत्री चरण सिंह अहिरवार ने बताया कि बीएनपी में 30 मई होने वाले यूनियन के मान्यता के चुनाव को लेकर सोमवार शाम को गेट मीटिंग का सफल आयोजन हुआ। मीटिंग को हिंद मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री नवीन लिटोरिया, प्रदेशाध्यक्ष नेम सिंह, कर्मचारी संगठन महामंत्री ओपी यादव, एसटीएससीओबीसी यूनियन अध्यक्ष गंगाराम मालवीय, महासचिव अजय रैकवाल, संघ के कानूनी सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिलसिंह सिकरवार ने संबोधित किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सचिव चंपा वर्मा ने उज्जैन-भोपाल रोड स्थित होटल गॉड गिफ्ट में मीडिया को संबोधित किया। वर्मा ने ने सभी कर्मचारियों से संयुक्त मोर्चे के पक्ष में वोट डालने की अपील की एवं भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतते ही कर्मचारियों की समस्याओं का हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा। वार्ता में बड़ी संख्या में संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।