देवास। राजपूत समाज बैठक अमोना में संपन्न हुई, जिसमें महाराणा प्रताप जयंती 29 मई, गुरुवार को मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शौर्य यात्रा निकलने का निर्णय लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 15 अमोना के इमली चौक स्थित भेरू महाराज मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक बैठक रविवार को शाम 7 बजे रखी गई। जिससे राजपूत समाज सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 29 मई को वीर शिरोमणि अमर योद्धा श्रद्धेय महाराणा प्रताप जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल शौर्य यात्रा निकलने जावेगी। शौर्य यात्रा अमोना के श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजपूत समाज के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर शौर्य यात्रा अमोना के प्रमुख मार्गो से होकर भोपाल चौराहा पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ देवास से निकले वाली भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होगी। श्री ठाकुर ने आगे बताया कि शौर्य यात्रा में प्रमुख रूप से घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की वेशभूषा में झांकी, बैंड, अखाड़े, ढोल, ताशे, डीजे आदि आकर्षक का केंद्र होगे। शौर्य यात्रा को सफल बनाने के निवेदन ठा. दिलीप सिंह दरबार, प्रकाश सिंह ठाकुर मामा, सौदान सिंह दरबार, त्रिलोक सिंह राठौड़, गुलाबसिंह ठाकुर, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, उमेश सिंह दरबार, वीरेंद्र सिंह दरबार, सुनील सिंह दरबार, ठा. कालू सिंह दरबार, भूपेंद्रसिंह ठाकुर, भारत सिंह दरबार, कुं. राजपाल सिंह बना, कुं. रूदन सिंह बना, कुं. राहुल सिंह बना सहित बडभ् संख्या में राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन प्रकाश सिंह ठाकुर मामा ने किया और अंत में आभार गुलाब सिंह दरबार ने माना।

