Breaking
31 Dec 2025, Wed

माता टेकरी पर सद्बुद्धि हवन कर माताजी के चरणों में मनरेगा उपयंत्रियों ने अर्पित किया ज्ञापन- मांगे पूरी नही होने पर 13 दिनों से हडताल पर है प्रदेशभर के मनरेगा उपयंत्री

देवास। मनरेगा अभियंता संघ के बैनर तले देवास जिले के मनरेगा उपयंत्री विगत 13 दिनों से हडताल पर है, लेकिन मप्र शासन द्वारा उनके हितों अब तक कोई उचित निर्णय नही लिया गया है। संघ जिलाध्यक्ष विनोद चन्द्र नायर ने बताया कि अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल के दौरान प्रदेशभर के मनरेगा उपयंत्री अलग-अलग माध्यमों से सरकार तक अपनी मांगे पहुंचा है। उसके बावजूद सरकार उन्हें नजर अंदाज कर रही है। देवास जिले के समस्त मनरेगा उपयंत्रियों ने मप्र शासन की सद्बुद्धि हेतु माता टेकरी पहुंचकर माँ तुलजा भवानी के चरणों में ज्ञापन अर्पित कर हवन-यज्ञ किया। तत्पश्चात माँ चामुण्डा के चरणों में ज्ञापन अर्पित कर सद्बुद्धि की कामना की। मांगे पूरी नही होने तक हडताल निरंतर जारी रहेगी। मनरेगा उपयंत्रियों की हडताल से ग्राम पंचायत के समस्त विकास कार्य ठप्प हो गए है। जिससे शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनों तक नही पहुंच पा रहा है। इस दौरान इंजी. अनुराग तिवारी, इंजी. बीएस कपूर, इंजी. भरत झकोरे, इंजी. संजीव शाक्य, इंजी. राजकुमार बैसवाल, इंजी. जुल्फिकार अली, इंजी. ओमप्रकाश जाट, इंजी. आशीष शुक्ला, इंजी. श्याम पाल सिंह, इंजी. यशवंत धाकड, सौरभ अग्रवाल, इंजी. स्वाति कोतकर, इंजी. भरत यादव, इंजी. राकेश धनगर आदि उपस्थित थे।