Breaking
2 Mar 2026, Mon

रक्षा बंधन के पूर्व अमोना में माता-बहनों को वितरीत की निःशुल्क राखियां

देवास। भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व वार्ड क्रमांक 15, अमोना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जूनियर मंडल के नगर महामंत्री बाबूलाल नरवरिया द्वारा निःशुल्क राखी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीराम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद गणेश पटेल, मॉं चामुण्डा मंडल के महामंत्री भरत व्यास एवं उपाध्यक्ष सौदान सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्रीराम मंदिर में राम दरबार को राखी अर्पित कर की गई। इसके पश्चात करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बहनों को लगभग 5,000 आकर्षक राखियों का वितरण किया गया। राखियां पाकर बहनों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर प्रकाश मामा ठाकुर, धरमचंद्र पाटीदार, कमलेश शर्मा, शोभा दीदी, लीलाबाई, मंगु बाई, दयालु वर्मा, राकेश पटेल, रेखा डांगी, सुशीला पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।