Breaking
1 Mar 2026, Sun

राम नाम से मनुष्य जीवन का उद्धार हो जाता है .पंडित नरेंद्र नगर राम राम बोल, श्याम श्याम बोल सहारा मिलेगा, सहारा मिला तो किनारा मिलेगा भावपूर्ण भक्ति गीत की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे

देवास। मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर व्यास पीठ से पं. नरेंद्र नागर महाराज ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि चाहे कोई सा भी कार्य हो छोटा हो चाहे बड़ा हो। लेकिन जब तक उसकी यज्ञ हवन में पूर्णाहुति नहीं होती, तब तक कोई कार्य सिद्ध नहीं होता है। यज्ञ हवन जहां होता है वह भूमि प्रेत आत्माओं से मुक्त हो जाती है। पवित्र हो जाती है. यज्ञ का धुआं पृथ्वी से आकाश तक पहुंच जाता है। आगे कहां की राम के नाम ने करोड़ जीवों का उद्धार किया है। राम नाम से मनुष्य जीवन का उद्धार हो जाता है। ऐसे कृपानिधन श्रीराम को बारंबार प्रणाम करता हूं।ऐसे श्री श्याम को मैं बारंबार प्रणाम करता हूं।आगे कहां की आप जो भी करें, वह पूरी लगनशीलता के साथ करें। अगर आप कथा श्रवण करने आए हो तो कथा का श्रवण बड़े भाव के साथ करें। अगर आपका मन अस्त व्यस्त होगा। तो कथा का पुण्य लाभ नहीं मिलेगा। भक्ति भाव में जब तक मन मस्त नहीं होता, भक्ति में लीन नहीं होता तब तक भक्ति का कोई फल नहीं मिलता है। इस दौरान पंडित नगर ने भक्ति गीत राम-राम बोल सहारा मिलेगा, श्याम श्याम बोल की सहारा मिलेगा। सहारा मिला तो किनारा मिलेगा। राम नाम जपले आराम पाएगा। जैसे एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजक मंडल बिंदल परिवार के रीना श्रवण बिन्दल, प्रीति पुष्पेंद्र बिन्दल, करिश्मा मंगल एवं अतिथियों ने व्यासपीठ पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पूर्णाहुति पर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर व कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।