देवास। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 24 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। यह जानकारी अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आर.के. शुक्ला ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता आयोग के सदस्य विकास राय उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में कुंदन सिंह चौहान, लालजी तिवारी एवं निधि बारेंगे मंचासीन रहे। इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, उपभोक्ताओं के अधिकार एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला खाद्य अधिकारी एम.एल. मारू ने किया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं के हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आर.के. शुक्ला का सम्मान किया गया। साथ ही अशोभनीय वस्त्र बेचने वाले दुकानदार द्वारा पैसे वापस नहीं किए जाने की शिकायत पर जागरूक महिला उपभोक्ता प्राची आर्य की पहल से समाधान किया गया। उपभोक्ता जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत करने पर प्राची आर्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के प्रदेश सचिव बी.एल. परमार, मानव अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार, देवास मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दायमा, नगर महासचिव चेतन नायक, नगर मंत्री हर्षवर्धन शर्मा, अंश निगम, रामप्रसाद दायमा, चंद्रशेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक गौड़ सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

