Breaking
1 Jan 2026, Thu

श्री वीर गोगादेव जी के विशाल चल समारोह पर आज होगा स्वागत एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन


देवास। 
श्री वीर गोगादेवजी के विशाल चल समारोह आज शहर में धूमधाम से निकलेगा। चल समारोह का प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वागत एवं पुरस्कार वितरण का भव्य आयोजन संस्था महाशक्ति के तत्वाधान में होगा। आयोजक विपिन बाली ने बताया शहर में प्रतिवर्षानुसार क्षत्रिय चौहान परिवार में जन्मे जाहरवीर गोगादेव जी का चल समारोह गोगा नवमी पर 17 अगस्त, रविवार को शाम 7 बजे से निकलेगा। जिसमें बड़ी संख्या में आकर्षक झांकियों के साथ गोगादेव की झड़ी शामिल होगी। चल समारोह में प्रोत्साहन हेतु संस्था महाशक्ति द्वारा विशाल मंच तैयार कर रात्रि 8 बजे से सुभाष चौक पर स्वागत समारोह के साथ पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री राजे जी पवार (विधायक, देवास), विक्रम सिंह पवार, रायसिंह जी सेंधव (जिलाध्यक्ष, भाजपा देवास), गीता दुर्गेश अग्रवाल (महापौर), रवि जैन (सभापति), मनोज परमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष – आ.आ.व. महासभा) आदि होंगे। साथ ही विशेष अतिथियों में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक लोग शामिल रहेंगे। संस्था के विकास पचरोले, राहुल बाली और प्रफुल्ल बाली ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है