Breaking
1 Mar 2026, Sun

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बेलपत्र के पौधों का रोपण

देवास। श्रीजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बारिश के मौसम में एक वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत माता टेकरी से की। समिति ने रविवार को देवास जिले के बरोठा के पास स्थित ग्राम कालोदिया में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बेलपत्र के पौधों का रोपण श्री हरिहर आश्रम सेवा समिति के सहयोग से किया। समिति के सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि इस अवसर पर सबसे पहले श्री सिद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में अक्षर निवासी शास्त्री स्वामी नारायण प्रकाश दास जी (वडताल) एवं गुरू कोठारी स्वामी कृष्ण जीवनदास जी (बंगला वाला) की स्मृति में बेलपत्र के पौधे लगाए गए। इस आयोजन में समिति के सदस्य चंद्रकांत नीमा, लाखन ठाकुर सहित भक्तजन भी उपस्थित थे। समिति की अध्यक्ष रुक्मणी परमार ने बताया कि सावन माह में विभिन्न मंदिरों में पौधारोपण और वितरण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही समिति के सदस्य देवास जिले सहित पूरे प्रदेश में भ्रमण कर गुरू की स्मृति में श्रीजी बेलपत्र वाटिका का निर्माण करेंगे। समिति का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी हरियाली बढ़ाना है, और इस प्रयास से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जताई जा रही है।