देवास। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर करने वाले महान पराक्रमी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती सर्व समाज विकास मंच द्वारा गुरुवार को भोपाल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। मंच संयोजक ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि सर्वप्रथम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पराक्रम को याद किया। साथ ही सभी ने मिलकर जय शिवा सरदार की…, जय महाराणा प्रताप के उद्घोष लगाए। इस दौरान श्री राजपूत ने कहा कि आज के समय में जो ऊंच-नीच व छोटे बडे की भावना चल रही है। उस दौर में महाराणा प्रताप जी ने समरसता का परिचय देकर राष्ट्र धर्म को मजबूत करने के लिए सभी वर्गो को साथ लेकर विधर्मियों व विदेश आक्रांताओं से राष्ट्रधर्म की लडाई लडी। आज के दौर में उनके विचार को देश के प्रत्येक नागरिक को अमल में लाने की आवश्यकता है। हम उनके विचारों को मानकर राष्ट्र धर्म को मजबूत कर सकते है एवं देश में समरसता का भाव पैदा कर सकते है, जिससे राष्ट्रधर्म मजबूत हो। इस दौरान तंवर सिंह चौहान, माखन सिंह राजपूत, ज्ञान सिंह दरबार, प्रमोद राव जाधव, सुभाष शिंदे, संजय मालुसरे, सत्यनारायण वर्मा, रामकृपाल सिंह तोमर, हेमेन्द्र सिंह जादोन, सुरेश चौहान, गंगासिंह सोलंकी, प्रदीप चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह बैस, पोपसिंह परिहार, राहुल पंवार, प्रकाश मामा ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, मलखान सिंह देवडा, संतोष सिंह बैस, नंदकिशोर पोरवाल, सूर्यदेव सिंह ठाकुर, मोहन सिंह फोटोग्राफर, रमेश सिंह सेंगर, बीएनसिंह ठाकुर, राजेन्द्र लाड, सचिन राजपूत, महेन्द्र सिंह ठाकुर, बलराम सिंह बना, सनी राजपूत सहित बडी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।
सर्व समाज विकास मंच ने महान पराक्रमी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया माल्यार्पण

