सोनकच्छ। प्रेस क्लब सोनकच्छ की डाक बंगला रोड स्थित रेस्ट हाउस पर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में संरक्षक सलीम लोदी राजेन्द्र कुमार लुनिया एडवोकेट विवेकानंद लुनिया सहित क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।सर्वप्रथम क्लब द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष स्वर्गीय भारत कुमार लुनिया के चित्र पर माल्यार्पण कर शब्दो से भावपूर्ण विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित कर सामूहिक श्रध्दांजलि दी गई।स्वर्गीय लुनिया के उत्कृष्ट व सेवाभावी कार्यो का स्मरण कर और उनके साथ बिताए पलो को याद कर सदस्यो की आंखे गमगीन हो गई। जोशी होगे नवीन अध्यक्ष…. श्रध्दांजलि पश्चात क्लब पदाधिकारी व सदस्यो की रायशुमारी के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर कैलाश जोशी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया और उपाध्यक्ष पद पर राजेश बिजोनिया को नियुक्त किया गया। नियुक्ती पर सभी क्लब सदस्यो द्वारा शुभकामनाए प्रेषित की।क्लब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर क्लब अध्यक्ष कैलाश जोशी ने श्रध्दा व निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाने का आश्वासन दिया।अंत मे सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।आभार हेमेश सिसोदिया द्वारा माना गया।
सोनकच्छ प्रेस क्लब की बैठक संपन्न अध्यक्ष स्वर्गीय लुनिया को दी श्रध्दांजलिजोशी होगे नवीन क्लब अध्यक्ष

