Breaking
1 Mar 2026, Sun

1 फरवरी को निकलेगी भव्य खाटूश्याम निशान यात्रा

देवास। माँ तुलजा भवानी एवं चामुण्डा मैय्या की पावन धरा पर श्री श्याम सरकार परिवार द्वारा सातवें वर्ष भी भव्य खाटूश्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्याम भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। निशान यात्रा रविवार, 1 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर, शुक्रवारिया हाट, देवास से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एल.आई.जी. मुखर्जी नगर, पॉयनियर स्कूल के पास स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंचेगी, जहाँ समापन होगा। आयोजन के कमल गुर्जर, अभय तावर, रवि पटेल, गौरव सोनी, निखिल, आशीष, जितेन, अरुण, रोहित उपाध्याय, अजय परिहार बना, मंगल सोलंकी, सुनील वर्मा, कमल राठौर, कपिल यादव, पंकज जैन, अनिल वर्मा, जितेन शर्मा आदि सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से श्रद्धा और भक्ति के साथ निशान यात्रा में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले” के सान्निध्य में तथा “श्री श्याम सरकार परिवार” के निवेदन पर किया जा रहा है। उक्त जानकारी विक्की गुप्ता ने दी।