देवास। श्रावण के पवित्र माह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप द्वारा 20 जुलाई को विशाल पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। ग्रुप अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि यह पदयात्रा विश्व शांति, पर्यावरण रक्षा और पर्याप्त वर्षा की कामनाओं को लेकर निकाली जा रही है। जिसकी शुरुआत देवास के पुराने बस स्टैंड स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक, पूजन और आरती के साथ होगी। पूजन के उपरांत यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। श्री ठाकुर ने बताया कि पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं उज्जैन से देवास वापसी की निशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है। संस्था के सुनील सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश राठौर, आर. बी. पासी, पी. सी. मंडलोई, ठाकुर प्रकाश सिंह मामा, गुड्डू मसाले वाला, अभिषेक सोनी, सत्यराज सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, जय सिंह ठाकुर सहित कई अन्य सदस्यों ने मां चामुंडा की नगरी के समस्त शिव भक्तों से इस धार्मिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
20 जुलाई को देवास से उज्जैन बाबा महाकालेश्वर तक निकलेगी पदयात्रा – नेशनल यूनिटी ग्रुप द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन

