Breaking
21 Apr 2026, Tue

देवास कबड्डी कॉरपोरेशन के महेंद्र राजपूत और निशा साहू करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व-सेंधव

देवास। कबड्डी कॉरपोरेशन देवास के सचिव एवं मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के सहसचिव राजेंद्र सिंह सेंधव लालाखेड़ी ने बताया कि नर्मदा खेल अकादमी टिमरनी जिला हरदा मंे आयोजित बीच कबड्डी ट्रायल्स में देवास कारपोरेशन के महेंद्र राजपूत एवं निशा साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश टीम में जगह बनाई। जो एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 5 जून से 8 जून 2025 तक मछलीपटनम आंध्र प्रदेश में भाग लेकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देवास ही नहीं मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। सेंधव ने फेडरेशन के अध्यक्ष पिंटू जोशी ,सचिव जे सी शर्मा एवं संरक्षक एम एल चौहान का आभार जताया और बताया कि खिलाडियों के चयन पर कॉरपोरेशन अध्यक्ष पवनदीप सिंह सबरवाल (पप्पू एण्ड पप्पू), पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष अनार सिंह लालाखेड़ी, विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, विष्णु वर्मा ,रामचरण पटेल पालनगर, हेमंत निगम ,विजय वर्मा ,कोच संतोष सेवलिया खातेगांव, अजय सिंह गौड़ ,दिनेश चौधरी, विजय सिंह सायल, दुर्गेश जाजू, अखिलेश पटेल, सुरेंद्र राठौर, देवीसिंह खड़ेल , योगेश पाठक,योगेंद्र सिंह रैकवार सहित कबड्डी प्रेमियों ने बधाई शुभकामनाएं दी।