Breaking
31 Dec 2025, Wed

कांग्रेस 26 मई को निकालेगी प्याज की शवयात्रा

देवास। प्याज की गिरती कीमत की रोकथाम व समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान नेता रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को जगाने को लेकर प्याज की शवयात्रा निकाली जाएगी। श्री चौधरी ने बताया कि 26 मई, 2025 को दोपहर 3.30 बजे बजरंग चौराहा हाटपिपल्या से उक्त आयोजन का शुभारंभ होगा। प्याज की शवयात्रा आयोजन पश्चात मुख्यमंत्री के नाम तहसील में ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, राजवीर सिंह बघेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मुकाती सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा मिस्त्री, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, किसान नेता रविन्द्र चौधरी ने समस्त कांग्रेसजनों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।