देवास। नगर के मीरा बावडी स्थित श्री शनिदेव सत्यनारायण मंदिर में आयोजित श्नैचर जयंती महोत्सव अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्य आकर्षण शनि जयंती महापर्व रहेगा। सूर्य पुत्र शनिदेव का जन्म दिवस पर मंगलवार को भौमवती अमावस्या का दिव्य योग है। मंदिर पुजारी पं. अजय कुमार ने बताया कि इस उपलक्ष्य में आज प्रात: 5.55 पर काकड आरती होगी। प्रात: 6.30 पंडित संजय जोशी के मुख्य आचार्यत्व में एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों के आचार्यत्व में वैभव दुबे समाजसेवी द्वारा श्री शनिदेव का लघु रूद्राभिषेक किया जाएगा। पश्चात प्रात: 9 से 11 बजे तक शनिशांति हवन होगा। हवन की पूर्णाहूति 11.30 बजे होगी। दोपहर 12.05 पर शनिदेव की जन्म आरती होगी। सायं 5 बजे शनिदेव का फुलबंगला सजेगा एवं राजसी श्रृंगार होगा। रात्रि 8 बजे पर्व की महाआरती होगी। पश्चात रात्रि 9 बजे से श्री सच्चिदानंद भजन मण्डल की रंगारंग भजनों की प्रस्तुति होगी।

