देवास। क्षत्रिय धनगर (गारी) समाज की आराध्य, प्रात: स्मरणीय, पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी वर्ष (300वी) जन्मजयंती के उपलक्ष्य मे अहिल्या सेना द्वारा समाजजनों को नि:शुल्क महेश्वर दर्शन यात्रा कराई गई। लोकमाता मातोश्री अहिल्या बाई होलकर धनगर समाज की बेटी मालवा की शासिका थी। उन्होंने अपनी बुद्धिमता, न्यायप्रियता, आध्यात्मिक और वह एक कुशल योद्धा थी। उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार, धर्मालायें, बावडियां, रोड, तालाबो और उद्योग जैसे बहुआयामि कार्य किए। जिनके कारण आज मालवा उन्नतिशील है। अहिल्या बाई के कार्यो व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा कराई गई। समाज के सुरेश चौधरी एवं विजय चौधरी ने बताया कि क्षत्रिय धनगर (गारी) समाज के समाजसेवी व अहिल्या सेना के संस्थापक जय राजेन्द्र चौधरी द्वारा इस उपलक्ष्य में सैकडों की संख्या में धनगर समाज की मातृशक्ति, बच्चों व समाज के वरिष्ठों को महेश्वर दर्शन यात्रा कराई गई। एक दिवसीय नि:शुल्क यात्रा प्रात: 8 बजे सयाजीद्वार स्थित बाबा रामदेव मंदिर से बस द्वारा रवाना हुई। महेश्वर दर्शन यात्रा पश्चात सभी समाजजन रात्रि 8 बजे के आसपास देवास पहुंचे। समाजजनों को नि:शुल्क चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी जय राजेन्द्र चौधरी द्वारा की गई थी। यात्रा के दौरान समाजजनों ने माता अहिल्या द्वारा सनातन धर्म व लोकहित में किए गए कार्यों का अनुसरण किया। क्षत्रिय धनगर (गारी) समाज ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सनातन समाज को प्रेरणा स्वरूप, मालवा की महारानी, पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी होलकर की प्रतिमा शहर के एबी रोड स्थित मण्डुक पुष्पकर पर स्थापित कर शहरवासियों व समाजजनों को सौगात दे।
मालवा की महारानी मातोश्री अहिल्याबाई होलकर की जन्मजयंती पर समाजजनों को कराई नि:शुल्क महेश्वर दर्शन यात्रा

