Breaking
25 Apr 2026, Sat

राधा बसंत व्यास म.प्र. शिक्षक संघ की सहसचिव बनी

देवास। म.प्र. शिक्षक संघ उज्जैन संभाग का निर्वाचन पीपली नाका स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में निर्विरोध संपन्न हुुआ। निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता बड़वानी, पर्यवेक्षक रामरतनसिंह चौहान राजगढ़, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पुनी एवं मीडिया प्रभारी रामचंद्र लोहार की उपस्थिति में निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन की प्रकिया का संचालन संभागीय संयोजक सुभाषचंद्र पाटीदार ने किया। निर्वाचन कार्यकारिणी में अध्यक्ष शंकरलाल आंजना मंदसौर, सचिव दिग्विजयसिंह चौहान उज्जैन, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा आगर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनाला खाचरोद, सहसचिव राधा बसंत व्यास देवा का ओम की ध्वनि के साथ निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर संभाग के सातों जिले के पदाधिकारी, सहसंयोजक जगदीशसिंह कैलवा उपस्थित रहे। म.प्र. शिक्षक संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक देवकृष्ण व्यास, पूर्व संभागीय कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, पूर्व संगठन मंत्री शिवेश शर्मा, संगठन मंत्री मोहनदास बैरागी, जिलाध्यक्ष दिनेशसिंह सिसोदिया, सचिव कमलकांत मेहता, कोषाध्यक्ष सोहनलाल पटेल, पूर्व कोषाध्यक्ष बसंत व्यास, दीपक शुक्ला, प्रमीला सिसोदिया, किशोर गेहलोद, भूपेन्द्र माली, भगवानदास मेहता, चरणसिंह राठौड़ आदि ने बधाई दी।