Breaking
31 Dec 2025, Wed

श्रीमद्भागवत कथा केवल एक कथा नहीं, अपितु यह जीवन को दिशा देने वाली दिव्य धारा है- पं. शास्त्री- कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ


देवास। 
शहर में आध्यात्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से 27 जून से 03 जुलाई 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश गार्डन, मेंढकी रोड, देवास से निकली। कथा के मुख्य वाचक पं. मनीष गौतम शास्त्री, बड़ा अखाड़ा, मैहर (म.प्र.) होंगे। आयोजक रमेश मिश्रा ने बताया कि उनके सुपौत्र रामांश मिश्रा के प्रथम जन्मदिन व सूरज पूजा के पावन अवसर पर कथा का आयोजन हो रहा है। प्रथम दिवस पं. शास्त्री ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर कहा कि  श्रीमद्भागवत कथा केवल एक कथा नहीं, अपितु यह जीवन को दिशा देने वाली दिव्य धारा है। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से हमें धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का पाठ पढ़ाया जाता है। जो श्रद्धा से मेरी कथा को सुनते हैं, उनके हृदय में भगवान स्वयं निवास करता हूँ। श्रीमद्भागवत एकमात्र ऐसा पुराण है जिसमें कलियुग में भक्ति के माध्यम से भगवान को प्राप्त करने का मार्ग बताया गया है। कथा में कल ध्रुव चरित्र की कथा का प्रसंग होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। कथा की पूर्णाहूति के दिन 4 जुलाई को रामांश का जन्मोत्सव एवं संस्कार समारोह होगा। व्यासपीठ की आरती मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्र, पं. राकेश पांडेय, डी.के. जोशी, गोवर्धनसिंह ठाकुर अरविन्द तिवारी, सुशील तिवारी, मधुराज मिश्रा, सुशील मिश्रा,सुरेश मिश्र, सूरज मिश्र, मुख्य यजमान रमेश मिश्र एवं सुधा मिश्रा ने की।