Breaking
21 Apr 2026, Tue

श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल की कलश यात्रा में हजारों भक्त हुए शामिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी भी पहुंचे

देवास। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के तत्वाधान में रविवार सुबह 9.30 बजे वार्षिक कावड़ व कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नागदा गणेश मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलावली महांकाल मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किए हुए शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने नागदा गणेश मंदिर के गणेश कुंड से जल कावड़ में लेकर बिलावली महाकाल मंदिर तक पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पालकी में भगवान गणेश भी विराजमान थे। यात्रा से पहले गणेश मंदिर में भगवान गणेश की विशेष अराधना और महाआरती की गई। यह यात्रा सिद्धि विनायक गणेश भक्त के संयोजक प्रदीप चौधरी द्वारा आठवें वर्ष निकाली गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात था। सीएसपी और दो से तीन थाना प्रभारी यात्रा मार्ग पर मौजूद रहे। शहर में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस यात्रा में शामिल हुए। वे कावड़ यात्रा में आधा किलोमीटर पैदल चले और फिर रवाना हो गए। यात्रा के दौरान कई लोग उनसे मिलने के लिए उनके करीब पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। पटवारी ने शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की।