देवास। गवली यादव समाज द्वारा पारंपरिक आस्था और उमंग के साथ भुजरिया पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से पर्व की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने भुजरिया की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों ने भुजरिया पर्व के महत्व और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की बात कही। कार्यक्रम में समाजजन ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। गवली यादव समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भुजरिया पर्व समाज की सांस्कृतिक पहचान है और इसे आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। अंत में तालाब में भुजरियों का विसर्जन कर उनके तने बड़ों को देखकर उनसे आशीर्वाद लिया और आपस में गले मिलकर सभी ने एक-दूसरे को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी कपिल यादव ने दी।

