Breaking
31 Dec 2025, Wed

श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती, गुरुद्वारे में दिनभर हुए विशेष धार्मिक आयोजन

देवास। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती (गुरुपर्व) बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। एबी रोड स्थित गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद शबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गुरु के उपदेशों को सुना और उनका स्मरण किया। गुरुद्वारे में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा की। इस अवसर पर गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। सुबह से ही पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।