Breaking
31 Dec 2025, Wed

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना – यह नया विधेयक रोजगार देने का नहीं, रोजगार छीनने का षड्यंत्र

देवास। वर्तमान में पूरे देश में संचालित महात्मा गांधी रोजगार ग्यारंटी योजना का नाम नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा बदला गया है, जिसका नया नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी – शॉर्ट फॉर्म में जी राम जी) रखा गया है। वहीं 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार देने की बात कही गई है, लेकिन इस योजना में भारी परिवर्तन किया गया है। पहले योजना का सारा रुपया केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब केंद्र ने यह निश्चित कर दिया है कि 60% केंद्र सरकार देगी और 40% राज्य सरकारों को देना होगा। जहां राज्यों की मालिया हालत वैसे ही कमजोर है, ऐसे में जो राज्य आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए 40 प्रतिशत राशि देना कठिन हो जाएगा। ऐसे में लोगों को रोजगार मिलना मुश्किल होगा। अब दिल्ली में बैठकर हजारों किलोमीटर दूर गांव में कौन सा विकास करना है, उसके लिए कितना पैसा चाहिए, यह केंद्र सरकार निश्चित करेगी। इस हिसाब से अब कहा तो गया है कि 125 दिन काम मिलेगा, लेकिन धरातल पर यह अवधि अब 100 दिन से भी कम हो जाएगी। इस सरकार की गांधी के प्रति मंशा भी उजागर होती है, जो गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा तो प्रकट करती है, पर बार-बार गांधी का चित्र और नाम हटाकर अपनी विषैली मानसिकता उजागर करती है। गांधी का चित्र, गांधी का नाम हटाया जा सकता है, मगर इस देश की जनमानस की भावना में गांधी के विचारों को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। वहीं नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को पूरे देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इसी को लेकर देवास शहर में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है कि महात्मा गांधी के नाम से संचालित योजना का नाम बदला गया है। वहीं इसमें भारी परिवर्तन कर गरीबों के हक पर डाका डाला गया है। मोदी सरकार के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि वह तत्काल इस योजना का पूर्ववर्ती नाम महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना रखें, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 125 दिन लगातार रोजगार मिले, इसकी गारंटी भी सुनिश्चित करें। धरने को प्रमुख रूप से राजेंद्र मालवीय, प्रदीप चौधरी, रेखा वर्मा, भगवान सिंह चावड़ा, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, उमेश झवर, रविंद्र सोनी, नरेंद्र यादव, दीपेश कानूनगो, सुजीत सांगते, ब्लॉक अध्यक्ष ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, दिलीप सिंह बजेपुर, नीरज नगर, रूपेश कल्याने सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। धरने का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी, कल्याण सिंह पवार, जितेंद्र सिंह गौड़, प्रो. बी. एस. मालवीय, गोवर्धन देसाई, अनिल गोस्वामी, शाहजी हाशमी, अविनाश जेठवा, प्रथम सिंह पवार, महेंद्र घारू, निलेश वर्मा, वसीम हुसैन, प्यारे मियां पठान, मुन्ना सरकार, तेज सिंह यादव, मलखान देवड़ा, खलील शेख, मुरलीधर गुप्ता, गुलाब सिंह सरपंच, रितेश सांगते, महेंद्र दरबार, अजय रघुवंशी, अनिल शर्मा, विजय जलोदिया, ओम राठौड़, गजेंद्र तोमर, महेंद्र ठाकुर, बबलू दांगी, प्रतीक शर्मा, आरिफ मेव, रईस कामदार, यशवंत कुशवाहा, संजय रेकवाल, सुनील यादव, विजय मोनू चौहान, अनिल लोधी, चिराग सोनी, छीतू लाल मालवीय, बलवान सिंह राजपूत, गोवर्धन लाल गहलोत, अपूर्व मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।