….सोनकच्छ:- क्षेत्रीय सीमा में एक बहुत बड़ा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है नगर के प्रतिष्ठित परिवार द्वारा कुछ शासकीय मुलाजिमो को अपनी ओर कर राजस्व भूमि के एक बहुत बड़ा हिस्से पर अपना आधिपत्य काबिज कर शासकीय अधिकतम भूमि पर निर्माण कर बाकी बचे हुए हिस्से पर निर्माण किया जा रहा है।समीपस्थ ग्राम दौलतपुर स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट के पीछे वाले हिस्से पर बाउंड्रीवॉल का कार्य किया जा रहा हैराजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है जिसका कुल रकबा 0.3100 हेक्टेयर है।इसके बावजूद पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट के संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करना राजस्व विभाग को ठेंगा दिखाने के बराबर है। इस शासकीय भूमि के अधिकतर हिस्से पर पक्का निर्माण हो चुका है बाकी बचे कुछ हिस्से पर निर्माण प्रारंभ है जो प्रशासनिक अधिकारियों पर सवालिया प्रश्न खड़े कर रहा है।रिकॉर्ड में सब साफ, फिर कार्रवाई क्यों नहीं?खसरा विवरण के अनुसारभूमि स्वामी मध्यप्रदेश शासन है।जब राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह स्पष्ट है तो फिर सवाल उठता है कि बिना डायवर्जन और बिना अनुमति यह निर्माण कैसे खड़ा हो गया?स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आम व्यक्ति शासकीय जमीन पर एक ईंट भी रख दे तो तत्काल कार्रवाई होती है, लेकिन यहां शासकीय भूमि का एक बड़ा हिस्सा रिसोर्ट का हिस्सा बनता जा रहा हैफिर प्रशासन के अधिकारी चुप क्यों हैंअब देखना यह है कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग इस मामले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है या फिर यह शासकीय जमीन भी प्रभावशाली कब्जेदारों की भेंट चढ़ जाएगी।
शासकीय भूमि पर पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट संचालक का कब्जा*मामले में कुछ शासकीय मुलाजिम हुए नतमस्तक….

