Breaking
1 Mar 2026, Sun

भारत माता उद्यान में सजीव होगी गुरु तेगबहादुर जी की बलिदानी गाथा – वार्ड क्र. 32 में मां भारती की पृथ्वी पर आसन्न मनमोहक प्रतिमा के साथ गुरु तेगबहादुर सामुदायिक भवन का लोकार्पण

देवास। सिख समाज के नवे गुरु पूज्य तेगबहादुर जी धर्म, संस्कृति, मानव मूल्यों, उच्च आदर्श, सिद्धांत, त्याग एवं बलिदान के अमर योद्धा है । जिन्होंने कश्मीरी पंडितों एवं धर्म की रक्षार्थ अपने शिष्यों के साथ प्राण न्योछावर करने वाले गुरु तेगबहादुर जी को हिन्द की चादर सम्मान से विभूषित किया गया । शहर के स्टेशन रोड़ क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत आदर्शनगर में नवनिर्मित भारत माता उद्यान में गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान की अमर गाथा सजीव होगी। अक्सर देखने में आता है कि भारत माता की सिंह पर सवार खड़ी प्रतिमा होती है, लेकिन आदर्शनगर में नवनिर्मित उद्यान में तीन सिंहो पर सवार, परम पवित्र भगवा ध्वज थामे हुए, पृथ्वी पर आसन्न भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है । वार्ड क्र. 32 के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस मुख्य अतिथि लोकप्रिय धर्मनिष्ठ सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष, ऊर्जावान भाजपा नेता राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, अजय तोमर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा एक विशाल एवं गरिमामय कार्यक्रम में भारत माता की मनमोहक प्रतिमा का अनावरण करते हुए गुरु तेगबहादुर सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम वार्ड पार्षद श्रीमती निधि प्रवीण वर्मा द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया । वार्ड की समस्त मोहल्ला समितियों ने सांसद श्री सोलंकी का स्वागत कर सांसद निधि से वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया। उद्यान में स्वास्थ्य पथ एक्यूप्रेशर ट्रैक, ओपन जीम, झूले इत्यादि जनहितैषी संसाधन भी लगाए गए हैं । इस अवसर पर गुरु श्री तेगबहादुर भवन के अंदर गुरुजी के जीवन पर निर्मित प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बनी भव्य रंगोली को लोकार्पित किया गया। पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा द्वारा वार्ड के चहुंमुखी विकास, सेवा, शिक्षा, सुरक्षा की जानकारी के साथ दिए गए स्वागत भाषण से अतिथियों की उद्बोधन श्रृंखला प्रारम्भ हुई। पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने धारा प्रवाह भाषण और अटल जी की कविताओं के साथ वार्ड में पृथ्वी पर विराजित भारत माता को विश्वगुरु भारत माता का का साकार स्वरूप सहित चारों दिशाओं में सिंहो पर विराजित भारत माता को सुरक्षित हाथों में संदेश निरूपित किया। अतिथि उद्बोधन में सर्वश्री सांसद श्री सोलंकी जी ने अपने सारगर्भित, विस्तारित भाषण में अनेक संवेदनशील मुद्दों को व्यक्त करते हुए वार्ड की जनता को बांध सा दिया। श्री सोलंकी ने वार्ड में विराजित भारत माता, गुरु तेग बहादुर भवन, अन्य विकास कार्यों हेतु पार्षद निधि प्रवीण वर्मा की प्रशंसा के साथ ही की वार्ड 32 में किसी भी प्रकार के नशा, जुआ, सट्टा इत्यादि अवैध आपराधिक कार्यों के उन्मूलन पर भी पार्षद की सराहना की। उन्होंने युवाओं में बढ़ रहे अवैध जुआ, नशाखोरी जैसे असामाजिक, आपराधिक कृत्यों का उल्लेख करते हुए जनता से इनके पुरजोर विरोध की अपील की। श्री सोलंकी ने पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा और पंकज वर्मा को अपने अनुज भ्राता बताते हुए वार्ड क्र. 32 के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।समरसता भोज के साथ की गई 1000 दीपकों से भारत माता की आरती भारत माता उद्यान में प्रतिमा अनावरण एवं गुरु तेगबहादुर सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में 1000 दीपकों से भारत माता की भावविभोर करने वाली विशाल जगमग आरती की गई। समरसता भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पार्षद अजय तोमर ने अपने उद्बोधन में वार्डवासियों को एक विकासशील पार्षद के चुनाव पर को चुनने की बधाई दी। जिला महामंत्री राजेश यादव ने वार्ड के विकास कार्यों पर शुभकामना प्रकट की। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने वार्ड क्र. में संपादित समग्र विकास कार्यों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं पार्षद की सक्रियता से संपन्न हो रहे ट्रिपल इंजन का सुपरिणाम करार दिया। आभार पार्षद श्रीमती निधि प्रवीन वर्मा ने माना। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी जयेश पडियार ने किया। कार्यक्रम के पश्चात वार्ड की संस्था शिवाय के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों को भारत माता की सुंदर, मनमोहक प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा, भाजपा नेता शंभू अग्रवाल, इतिहासकार दिलीप जाधव बाबा साहब, अजीत जी भल्ला पार्षद संजय दायमा, सोनू परमार, खुशबु निलेश वर्मा, ऋतु सावनेर, संजय ठाकुर, भाजपा नेता मनीष जी जैन, दुर्गेश खींची, नीरज चौहान, मनीष डांगी, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, विकास सांगते, भोजराज सिंह ठाकुर, शेखर कौशल, पंकज सोनी, सुनील वर्मा, जगदीश गोयल, नितिन वर्मा सहित गुरुसिंह सभा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।